National Bharat News Logo
E-paperAdmin Login
TRENDING
बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिवबिलासपुर: नौकरी की तलाश में रूस गया बिल्हा का युवक लापता, बहन ने बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोपबिलासपुर पुलिस को मिली नई सौगात: DGP अरुण देव गौतम ने CSP कार्यालय सिविल लाइन, पचपेड़ी थाना भवन और ई-मालखानों का किया लोकार्पणखरगे के बयान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजीसरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते? – अंकित गौरहासकरी तालाब के पास दर्दनाक हादसा: जमीन से महज 4 फीट ऊपर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से देवी प्रसाद यादव की मौत, 2 लोगों के झुलसने की भी सूचनाCG NEWS: पिकअप के गुप्त चैंबर में ₹4 करोड़ लेकर जा रहा था नागपुर, पुलिस ने दबोचाबिलासपुर में रेलवे अफसर पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप, नौकरी से हटाने की धमकी देने की शिकायतरायपुर सिटी सेंटर मॉल के पास दुकान में भीषण आग, चौथी मंजिल का फर्नीचर जलकर राख; लाखों के नुकसान की आशंकाभारतीय मजदूर संघ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी गठित, जयप्रकाश दुबे बने जिलाध्यक्षसकरी में संजय सिंदे की एंट्री के बाद अपराधियों पर शिकंजा! चिट्टा के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, ₹2.34 लाख का नशा जब्तबिलासपुर में चौंकाने वाला हादसा! जलती चिता में जा घुसी ऑटो, आग की चपेट में आए मामा-भांजा; वाहन जलकर राख
होम›Bilaspur Chhath Puja 2026›पूरी खबर

बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव

✍ National Bharat News संपादन: National Bharat News
प्रकाशित: 27-10-2026 12:41:33
बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव
बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव
बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगा महापर्व का शुभारंभ, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन बिलासपुर। शहर में…
Facebook X पर शेयर

बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव

13 नवंबर को नहाय-खाय से होगा महापर्व का शुभारंभ, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन

बिलासपुर। शहर में छठ महापर्व 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ घाट पर आयोजित सामूहिक बैठक में सर्वसम्मति से छठ पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें प्रवीण झा को अध्यक्ष और विनोद सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता व्ही.एन. झा ने की। इसमें पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज और छठ माता के भक्त शामिल हुए।

बिलासपुर में पिछले 26 वर्षों से छठ घाट पर सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष 13 नवंबर को नहाय-खाय और माता अरपा की महाआरती के साथ पर्व की शुरुआत होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।

प्रवीण झा के नेतृत्व में गठित हुई समिति

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने समिति के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की। डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा और राम प्रताप सिंह उपाध्यक्ष होंगे। रौशन सिंह, धनंजय झा और प्रशांत सिंह को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी और राकेश दीक्षित कार्यालय सचिव बनाए गए हैं, जबकि डॉ. कुमुद रंजन सिंह कोषाध्यक्ष होंगे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पी.सी. झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह, रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिंह, राजीव गिरी, निर्भय चौधरी, दिलीप श्रीवास, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिंहा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह और आदित्य सिंह को शामिल किया गया है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

समिति के मार्गदर्शन के लिए एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा और अभय नारायण राय का संरक्षक मंडल बनाया गया है।

1 नवंबर को छठ पूजा कार्यालय का शुभारंभ

छठ महापर्व के सफल आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए 1 नवंबर को सुबह 11 बजे छठ घाट पर छठ पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। बैठक का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। बैठक में डॉ. अजय सिंह, गणेश गिरी, सी.एम. सिंह, राम गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, बी.एन. ओझा, जगदानंद झा, विजय कुमार सिंह, विनय सिंह, रंजय सिंह, जे.पी. सिंह, मिथिलेश ठाकुर सहित अनेक सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आस्था, प्रकृति और लोक परंपरा का महापर्व है छठ

छठ महापर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रमुख लोकपर्व है। इसमें श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। खरना के दिन व्रती पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं और इसके बाद कठिन निर्जला व्रत शुरू होता है।

छठ पूजा की विशेष परंपरा में अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य और अगले दिन उदीयमान सूर्य को प्रातः अर्घ्य दिया जाता है। व्रती नदी, तालाब या अन्य जलाशयों के किनारे खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ठेकुआ, फल और पारंपरिक प्रसाद इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्वच्छता, संयम, शुद्धता और सामूहिक सहभागिता छठ महापर्व की प्रमुख विशेषताएं हैं।

बिलासपुर में छठ घाट पर आयोजित होने वाला यह सामूहिक आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर भी बनता है। समिति के गठन के साथ ही श्रद्धालुओं में आगामी छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।


WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अमरी की महारानी मां दुर्गा का भव्य आगमन
खबर हमें भेजें
National Bharat News सहायता

नमस्ते! मैं वेबसाइट सहायता बॉट हूँ। नीचे से अपना सवाल चुनें।

खबर भेजने के लिए फॉर्म खोलें