National Bharat News Logo
E-paperAdmin Login
TRENDING
बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिवबिलासपुर: नौकरी की तलाश में रूस गया बिल्हा का युवक लापता, बहन ने बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोपबिलासपुर पुलिस को मिली नई सौगात: DGP अरुण देव गौतम ने CSP कार्यालय सिविल लाइन, पचपेड़ी थाना भवन और ई-मालखानों का किया लोकार्पणखरगे के बयान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजीसरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते? – अंकित गौरहासकरी तालाब के पास दर्दनाक हादसा: जमीन से महज 4 फीट ऊपर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से देवी प्रसाद यादव की मौत, 2 लोगों के झुलसने की भी सूचनाCG NEWS: पिकअप के गुप्त चैंबर में ₹4 करोड़ लेकर जा रहा था नागपुर, पुलिस ने दबोचाबिलासपुर में रेलवे अफसर पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप, नौकरी से हटाने की धमकी देने की शिकायतरायपुर सिटी सेंटर मॉल के पास दुकान में भीषण आग, चौथी मंजिल का फर्नीचर जलकर राख; लाखों के नुकसान की आशंकाभारतीय मजदूर संघ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी गठित, जयप्रकाश दुबे बने जिलाध्यक्षसकरी में संजय सिंदे की एंट्री के बाद अपराधियों पर शिकंजा! चिट्टा के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, ₹2.34 लाख का नशा जब्तबिलासपुर में चौंकाने वाला हादसा! जलती चिता में जा घुसी ऑटो, आग की चपेट में आए मामा-भांजा; वाहन जलकर राख
होम›क्राइम›पूरी खबर
📍 बिलासपुर

बिलासपुर में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव; पति, देवर और सास गिरफ्तार

बिलासपुर में दहेज के लिए दुर्गा की हत्या, पति-देवर और सास गिरफ्तार

✍ National Bharat News संपादन: National Bharat News
प्रकाशित: 30-09-2026 10:06:04
बिलासपुर में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव; पति, देवर और सास गिरफ्तार
बिलासपुर में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव; पति, देवर और सास गिरफ्तार
बिलासपुर के सैदा में दुर्गा निर्मलकर की गला घोंटकर हत्या का खुलासा। दहेज में 1.65 लाख रुपये मांगने का आरोप। पति, देवर और सास गिरफ्तार।
Facebook X पर शेयर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदा में 26 वर्षीय विवाहिता दुर्गा निर्मलकर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना के बीच दुर्गा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 2022 में हुई थी शादी, दो बेटियों के जन्म के बाद प्रताड़ना का आरोप जानकारी के मुताबिक, ग्राम सकर्रा निवासी दुर्गा निर्मलकर (26) की शादी वर्ष 2022 में ग्राम सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी। शादी के बाद दुर्गा ने दो बेटियों को जन्म दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दुर्गा के भाई विदेशी निर्मलकर ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उससे मायके से 1 लाख 65 हजार रुपये लाने का दबाव बनाता था। रुपये नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों ने दुर्गा की मौत के बाद ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

बेहोशी की सूचना देकर अस्पताल ले जाने की बात कही

26 सितंबर को मायके वालों को सूचना मिली कि दुर्गा अचानक बेहोश हो गई है और उसकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को बताया था कि दुर्गा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, मायके पक्ष ने इस बात पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। परिजनों ने दुर्गा के गले पर चोट के निशान होने का दावा भी किया था।

बिलासपुर में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव; पति, देवर और सास गिरफ्तार
बिलासपुर में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव; पति, देवर और सास गिरफ्तार

सिम्स अस्पताल में हुआ था हंगामा

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

दुर्गा की मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में सिम्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और झूमाझटकी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत में मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्गा की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ससुराल पक्ष के बयानों में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दहेज को लेकर दुर्गा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 26 सितंबर को विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और गले में पट्टा डालकर खींचा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए साड़ी से लटकाया शव पुलिस की जांच के अनुसार, दुर्गा की मौत के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इसके लिए शव को कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया गया। बताया गया कि पड़ोसियों ने दुर्गा को फंदे पर लटका देखा तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।
पति, देवर और सास गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति रोहित निर्मलकर (30), देवर मोहित निर्मलकर (25) और सास ठगिया निर्मलकर (60) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80, 238 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अमरी की महारानी मां दुर्गा का भव्य आगमन
खबर हमें भेजें
National Bharat News सहायता

नमस्ते! मैं वेबसाइट सहायता बॉट हूँ। नीचे से अपना सवाल चुनें।

खबर भेजने के लिए फॉर्म खोलें