National Bharat News Logo
E-paperAdmin Login
TRENDING
बिलासपुर: नेहरू चौक के पास दर्दनाक हादसा, नाले में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौतकैबिनेट के फैसले से PWD ठेकेदारों को राहत, नगर निगम की सड़कों पर सरकार मौन! बेलतरा की बदहाल सड़कों का समाधान कब?मस्तूरी में जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत का आरोप! वायरल वीडियो में पटवारी पर ₹25 हजार लेने का दावा, ₹50 हजार मांगने की चर्चाबिलासपुर: कार पार्किंग विवाद में नाबालिग की पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार, तलाश में जुटी पुलिसबिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिवबिलासपुर: नौकरी की तलाश में रूस गया बिल्हा का युवक लापता, बहन ने बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोपबिलासपुर पुलिस को मिली नई सौगात: DGP अरुण देव गौतम ने CSP कार्यालय सिविल लाइन, पचपेड़ी थाना भवन और ई-मालखानों का किया लोकार्पणखरगे के बयान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजीसरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते? – अंकित गौरहासकरी तालाब के पास दर्दनाक हादसा: जमीन से महज 4 फीट ऊपर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से देवी प्रसाद यादव की मौत, 2 लोगों के झुलसने की भी सूचनाCG NEWS: पिकअप के गुप्त चैंबर में ₹4 करोड़ लेकर जा रहा था नागपुर, पुलिस ने दबोचाबिलासपुर में रेलवे अफसर पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप, नौकरी से हटाने की धमकी देने की शिकायत
होम›खेल›पूरी खबर
📍 बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 8 अक्टूबर को होगा प्लेयर ड्राफ्ट

रायपुर में दो दिवसीय चयन ट्रायल संपन्न, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की, छह फ्रेंचाइजी टीमें चुनेंगी अपने खिलाड़ी

✍ National Bharat News संपादन: National Bharat News
प्रकाशित: 30-09-2026 09:23:29
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 8 अक्टूबर को होगा प्लेयर ड्राफ्ट
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 8 अक्टूबर को होगा प्लेयर ड्राफ्ट
373 खिलाड़ियों ने कराया था पंजीकरण, 223 ने लिया ट्रायल में हिस्सा; 8 अक्टूबर को छह फ्रेंचाइजी टीमें करेंगी खिलाड़ियों का चयन।
Facebook X पर शेयर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल संपन्न हो गया है। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस ट्रायल में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 130 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इन खिलाड़ियों के चयन के लिए 8 अक्टूबर को रायपुर में प्लेयर ड्राफ्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें अपनी-अपनी टीम का गठन करेंगी।

चयन ट्रायल के लिए कुल 373 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 223 खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चली चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसके बाद 130 खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

लगातार दूसरे दिन ट्रायल स्थल पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन चयन ट्रायल स्थल पहुंचे। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा और उनसे मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए आयोजित चयन ट्रायल का सफल समापन प्रदेश की हॉकी प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। 373 खिलाड़ियों का पंजीकरण और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उनकी भागीदारी राज्य में हॉकी के प्रति उत्साह और प्रतिभा को दर्शाती है।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 8 अक्टूबर को होगा प्लेयर ड्राफ्ट
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 8 अक्टूबर को होगा प्लेयर ड्राफ्ट

उन्होंने कहा कि 130 खिलाड़ियों का शॉर्टलिस्ट होना चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण परिणाम है। अब इन खिलाड़ियों को प्लेयर ड्राफ्ट के माध्यम से लीग की छह टीमों का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल, आवश्यक अनुभव और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

उप मुख्यमंत्री ने शॉर्टलिस्ट किए गए सभी खिलाड़ियों को आगामी प्लेयर ड्राफ्ट और लीग के पहले सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

8 अक्टूबर को रायपुर में होगा प्लेयर ड्राफ्ट

दो दिवसीय चयन ट्रायल के बाद अब छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए टीम गठन की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 8 अक्टूबर को रायपुर में प्लेयर ड्राफ्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें चयन ट्रायल के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए 130 खिलाड़ी शामिल होंगे।

ड्राफ्ट के दौरान छह फ्रेंचाइजी टीमें अपनी पसंद के खिलाड़ियों का चयन करेंगी। इसके बाद लीग के पहले सीजन के लिए सभी टीमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस प्रक्रिया से खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

खेल विभाग और हॉकी संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद

चयन ट्रायल के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव और सचिव फिरोज अंसारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों और हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने चयन प्रक्रिया का जायजा लिया।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए आयोजित इस चयन ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों की भागीदारी रही। अब सभी की नजरें 8 अक्टूबर को होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट पर टिकी हैं, जहां शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों को छह फ्रेंचाइजी टीमों में जगह बनाने का अवसर मिलेगा।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अमरी की महारानी मां दुर्गा का भव्य आगमन
खबर हमें भेजें
National Bharat News सहायता

नमस्ते! मैं वेबसाइट सहायता बॉट हूँ। नीचे से अपना सवाल चुनें।

खबर भेजने के लिए फॉर्म खोलें